Sign in:

ताज महल

जहाँगीरी महल (आगरा किला)

आगरा किला

फतेहपुर सीकरी

अकबर का मकबरा (सिकन्दरा)

मरियम का मकबरा

दीवान ए आम

ताज महल सूर्यास्त के समय

विश्व विरासत स्मारक

आगरा किला (1983), उत्तर प्रदेश


गरा किला, भारत का एक अति प्रसिद्ध एवं महत्वपूर्ण किला है। यह किला आगरा शहर में यमुना नदी के दाँॅंए तट पर स्थित है। ऐसा माना जाता हैे कि यह किला बादलगढ़ नाम के एक प्राचीन गढ़ के अवषेष पर स्थित है। 1517 ई0 में सिकन्दर लोदी की मृत्यु के बाद उसके पुत्र इब्राहीम लोदी के नियंत्रण में यह किला आया औार भारत में मुगल साम्राज्य के संस्थापक बाबर से 1526 ई0 में पानीपत की लड़ाई में पराजित और मृत्यु को प्राप्त होने तक उसके अधीन रहा। बाबर ने अपने पुत्र को आगरा भेजा जिसने किले को अपने अधीन किया और विष्व प्रसिद्ध कोहिनूर हीरा सहित भारी मात्रा में धन दौलत को जब्त कर लिया। 1530 ई0 में हुमायूॅंँ का यहांँ राज्याभिषेक भी हुआ था।

सूरवंष के शेरषाह सूरी ने हुमायँुॅं को पराजित कर यह किला अपने नियत्रंण में ले लिया। लाल बलुए पत्थरों से किले की अधिकांष भवन एवं प्राचीर को अकबर ने आठ सालों (1565-73) में बनवाया था। उसका पुत्र जहाॅंँगीर अधिकांषतः लाहौर और कश्मीर में निवास किया करता था किन्तु आगरा नियमित रूप से आता था और किले में निवास करता था। यद्यपि जहाँॅंगीर के पुत्र शाहजहाॅंँ ने भी अपनी राजधानी को आगरा से दिल्ली 1648 ई0 स्थानान्तरित कर दिया था फिर भी आगरा किले मंे ही निवास करता था।

शाहजहाँॅं ने लाल बलुए पत्थरों से निर्मित किले की अधिकांष संरचनाऐं गिरवाकर उसकी जगह सुन्दर श्वेत संगमरमर पत्थरों से निर्मित महल बनवाए। ओैरंगजेब ने अपने पिता शाहजहाॅंँ को उनकी मृत्यु 1666 ई0 तक यहाँॅं कैद कर रखा था। यद्यपि औरंगजेब दक्षिण के युद्ध में लगातार व्यस्त रहा किन्तु समय-समय पर यहाँॅं आता था और दरबार लगाता था। 1666 ई0 में षिवाजी ने आगरा के दीवाने खास में औरंगजेब से मुलाकात की थी। 1707 ई0 में औरंगजेब की मृत्यु के बाद आगरा मेंु राजनैतिक अस्थिरता आ गई। अन्ततोगत्वा इस पर जाटों और मराठों ने अपना आधिपत्य जमा लिया। 1803 ई0 में मराठों से अंगे्रजों ने इसे अपने कब्जे मेें लिया।

इस किले का भूविन्यास अर्ध वृत्ताकार हे जो यमुना नदी की धारा के समानान्तर चाप जैसी आकृति में है। इसकी 70 फीट ऊंॅंची दोहरी प्राचीर चैड़ी एवं विषाल वृत्ताकार बुर्ज जो नियमित अंतराल पर चारों तरफ चार द्वार के साथ बना है। इन द्वारों को अमर सिंह द्वार, दिल्ली द्वार, हाथी द्वार, और खीजड़ी द्वार (जल द्वार) के नाम से जाना जाता है। वर्तमान में अमर सिंह द्वार ही प्रयोग में आ रहा है। किले का एक भाग भारतीय सेना के नियंत्रण में है।

आगरा किला में धार्मिक एवं धर्मनिरपेक्ष दोनों तरह के सुन्दर भवन बने हुए हैं। किले के महत्वपूर्ण स्मारकों में अमर सिंह द्वार, अकबरी महल, जहाॅंँगीर का हौज, जहाँॅंगीरी महल, खास महल या आराम-गाह या निजीकक्ष (जिसमें प्रत्येक तरफ सुन्दर दीर्घाएँं हैं), अंगूरी बाग, चित्तौड़ द्वार, शीषमहल, मुसम्मन बुर्ज जिसके साथ पच्चीसी दरबार और कक्षों से घिरा दीवाने खास, मच्छी भवन, मीना मस्जिद, नगीना मस्जिद, दीवाने आम, मोती मस्जिद, सलीम गढ़, शाहजहाँॅं का महल, सोमनाथ द्वार को अतिक्रमित कर मराठा भवन, रतन सिंह की हवेली और जाॅन रसल कैल्विन की कब्र है।

सूर्योदय से सूर्यास्तके लिए खुला
(शुक्रवार बंद)

प्रवेश शुल्क:

भारत के नागरिक और सार्क (बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, पाकिस्तान, मालदीव और अफगानिस्तान) और बिम्सटेक देशों (बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, थाईलैंड और म्यांमार) के आगंतुकों के लिए -10 रु. प्रति आगंतुक
अन्य:
रु. 250 / - रूपये प्रति व्यक्ति (एएसआई);
रु. 500 / - टोल टैक्स के रूप में प्रति व्यक्ति (आगरा विकास प्राधिकरण)
रु. 500 / - एडीए के टिकट आगरा फोर्ट,एत्मदौल्ला , अकबर का मकबरा, सिकन्दरा और फतेहपुर सीकरी के स्मारकों के लिए मान्य है
(15 साल से मुक्त करने के लिए बच्चों)


स्मारक वीथिका


Le lapin blanc needs to be follow! Did you know this?